ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देकर सरकार ने बढ़ाया मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम ने प्रतिभाशाली छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने 33 फीसद आरक्षण लागू कर महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं मुकाम हासिल कर रही हैं।

कलेक्ट्रेट पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। डीएम सुधा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा की महिलाएं शिक्षित होकर वर्तमान परिवेश में महिलाएं शिक्षित होकर हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा कर रही है। वे हवाई जहाज से लेकर ट्रेन बस विभिन्न वाहनों का संचालन कर रही है। साथ ही प्रशासनिक सेवाओं में भी उनकी अहम भूमिका है।

राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत केंद्र सरकार ने तमाम ऐसी योजनाएं लागू की हैं। जिससे महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं। डीएम ने हरी झण्डी दिखा कर महिला कल्याण विभाग से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं से सबंधित प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना किया।

एसडीएम एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी कोमल पंवार ने अनन्ता कार्यक्रम के अन्तर्गत समाज में बदलाव हेतु प्रयासरत महिलाओं व उपस्थित महिलाओं को अपने जीवन में बदलाव लाने हेतु एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु जागरूक किया गया।

इसके साथ ही कस्बा सोरों के निवासी स्वर्गीय अतुल कुमार की पुत्री कु. रूचिका को डीएम ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के अन्तर्गत पात्र बालिका को लेपटॉप देकर संमानित किया। वन स्टाप सेंटर की प्रभारी प्रियंका ने भी सरकार द्वारा संचालित की जा रही महिला सशक्तिकरण संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सीडीओ सचिन, एडीएम राकेश कुमार पटेल, डिप्टी कलेक्टर योगिता सिंह, प्रभारी डीपीओ सुशीला, रेखा सोनी, अमरेश भारती मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *