ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तराखंड तीरंदाजी एसोसिएशन की प्रतियोगिता 3 व 4 जनवरी को

उत्तराखंड तीरंदाजी एसोसिएशन की देश की प्रथम आर्चरी लीग 3 से 4 जनवरी को देहरादून परेड ग्राउंड स्थित मल्टी पर्पज हॉॅल में आयोजित की जाएगी। यह लीग क्रिकेट,हॉकी,कबड्डी की तर्ज पर की जाएगी।

सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में उत्तराखंड तीरंदाजी एसोसिएशन के सचिव आशीष तोमर ने बताया कि उत्तराखंड में आयोजित देश की प्रथम आर्चरी लीग में 5 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें वर्ल्ड रैकिंग 3 से लेकर 4,6,8,10,12,22 तक के 6 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इन खिलाड़ियों में 4 अर्जुन अवार्डी अभिषेक वर्मा,रजत शर्मा डीएसपी राजस्थान पुलिस,अदिति स्वामी वर्ड चैम्पियन भाग लेंगे।

कार्यक्रम का उद्द्याटन प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या के द्वारा किया जायेगा। जबकि आर्चरी लीग प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर,मैनेजिंग डायरेक्टर लिर्बटी,ऋतु नेगी एशियन गेम गोल्ड मेडलिस्ट भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *