ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लापता अंकित सकलानी को वापस लाने के लिए महिला काग्रेंस ने ज्ञापन भेजा

प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने अंकित सकलानी के लापता होने पर विदेश मंत्री को क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा।

सोमवार को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का एक युवा अंकित सकलानी जो की एक शिप कंपनी में काम करता था के बारे उनके लापता होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। उसने 01 दिसंबर 2023 को कंपनी सेवा देना आरंभ किया था। शिप कंपनी ने अंकित सकलानी के लापता होने का कारण बताते हुए कहा कि अंकित सकलानी ने शिप से समुद्र में छलांग लगा दी और उसका रेस्क्यू किया जा रहा है। अब कंपनी ने दावा किया कि अंकित की डेड बॉडी मिल गई है।

उधर नाविक अंकित सकलानी के घरवाले ये बात विश्वास करने को तैयार नहीं हैं। अंकित की वायरल हुई फोटो में उसके सिर पर चोट के निशान दिख रहे हैं, जो संदेह प्रकट कर रहें है। कंपनी के आत्माहत्या करने के जो कारण के बताये जा रहें है, उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। इस ज्ञापन ज्ञापन में कहा गया है कि अंकित सकलानी के लापता होने के संबंध संबंधित कंपनी के मुंबई कार्यालय सहित कंपनी के विदेश में स्थित मुख्यालय से स्पष्टीकरण ले।

अंकित के परिवार को भी उचित सहायता करने को विदेश में दूतावास को भी हस्तक्षेप करने को कहे जिससे परिवार को भी सहयोग मिल सके। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि पहले टर्की सहित विदेश में कार्यरत भारतीयों को कई बार इस तरह के संकट का सामना करना पड़ता है तो उन्हें भारतीय दूतावास व अधिकारियों का उचित सहयोग नहीं मिलता है।

क्षेत्रिय पासपोर्ट अधिकारी विनय शंकर पाण्ड़े ने महिलाओं के प्रतिनिधि मण्ड़ल को आश्वस्त किया कि वह मंत्रालय को ज्ञापन प्रेषित कर देंगे। इस अवसर पर महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद उर्मिला थापा, पार्षद मीना बिष्ट, पार्षद ममता, कविता आदि दर्जनों की संख्या में महिला उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *