ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जामताड़ा में जेपीएससी परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का हंगामा, लगाया पेपर लीक का आरोप

जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत जेजेएस कॉलेज मिहिजाम में रविवार को जेपीएससी की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। इनका आरोप था कि प्रश्न पत्र लीक हो गया है। घटना के जानकारी मिलते ही एसडीओ मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की।

एसडीओ का कहना था कि वह शांति से बैठकर पारदर्शी तरीके से फैक्ट चेक करवाने के लिए तैयार हैं जबकि छात्र परीक्षा कैंसिल करने की गुहार लगा रहे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि 10 बजे मोबाइल पर प्रश्न पत्र लीक हुआ है।

इधर, एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल के बरामदे में कुछ छात्र प्रश्न पत्र हल करते हुए दिख रहे है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो आज का है या नहीं। वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। इस संबंध में जामताड़ा डीसी कुमुद सहाय ने बताया कि नियम के तहत छात्रों के सामने प्रश्न पत्र खोला गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले चतरा जिले के उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज स्थित जेपीएससी परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाकर हंगामा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *