• February 10, 2026

यूपी बजट सत्र 2026: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, विकसित उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र आज (9 फरवरी 2026) से शुरू हो गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए सरकार की प्रमुख उपलब्धियां और भावी योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया। अभिभाषण में ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश

@2047

‘ विजन डॉक्यूमेंट पर आधारित चर्चा को अत्यंत उपयोगी बताया गया।

सुशासन और विकास की उपलब्धियां

राज्यपाल ने कहा कि मार्च 2017 के बाद उत्तर प्रदेश ने सुशासन, मजबूत कानून-व्यवस्था, आधारभूत ढांचे के विस्तार, निवेश, रोजगार सृजन और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इससे प्रदेश की विकास यात्रा को मजबूत आधार मिला है। उत्तर प्रदेश को ‘बॉटलनेक स्टेट’ से ‘ब्रेक थ्रू स्टेट‘ में बदलने में सफलता मिली है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ लगभग 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाया गया है।
कानून-व्यवस्था और माफिया पर कार्रवाई
जीरो टॉलरेंस नीति जारी रखते हुए माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। नवंबर 2019 से अब तक 35 माफिया और 94 सह-अपराधियों (कुल 129) को विभिन्न मामलों में आजीवन कारावास या अन्य सजा दिलाई गई। 2 को मृत्युदंड की सजा हुई। 2017 से अब तक 267 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए और 977 अभियुक्तों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरुद्ध किया गया। माफिया से 4,137 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई।
शिक्षा क्षेत्र में बड़े कदम

  • सभी 75 जनपदों में दो-दो मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय और एक-एक मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय विकसित किए जा रहे हैं।
  • 2022-23 से 2024-25 तक परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के लिए 2.61 लाख से अधिक टैबलेट्स वितरित किए गए।
  • 2025-26 में दुर्बल वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा के तहत 1.40 लाख से अधिक बच्चों का प्रवेश कराया गया।
  • प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण और सुविधाओं का विस्तार।
  • 2023-24 से 2025-26 तक 275 करोड़ रुपये से 590 सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को कवर किया गया।

उत्तर प्रदेश दिवस और धार्मिक आयोजन
इस वर्ष ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन का शुभारंभ और ‘एक जिला-एक व्यंजन योजना’ लॉन्च की गई। प्रयागराज में 2025 महाकुंभ के दौरान अनुमानित 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं और 2026 माघ मेला में 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा स्नान होने का अनुमान है।
अभिभाषण के दौरान विपक्ष (मुख्य रूप से सपा) ने हंगामा किया और ‘गो बैक’ नारे लगाए, लेकिन राज्यपाल ने शांति बनाए रखने की अपील की और भाषण पूरा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को सुचारु रूप से चलाने की अपील की है।

11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 9 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को पेश करेंगे, जो प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा हो सकता है। सत्र 20 फरवरी तक चलेगा।
Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *