ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रांची में दुर्गा पूजा पंडालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जोर-शोर से लगा विद्युत विभाग

राजधानी रांची में दुर्गा पूजा पंडालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर विद्युत विभाग जोर-शोर से लगा है। पंडालों में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के लिए पिछले दिनों रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिया था।

इस संबंध में बुधवार को रांची क्षेत्र के बिजली विभाग के जीएम पीके श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली विभाग की तरफ से दुर्गा पूजा के मौके पर बन रहे पंडालों में बिजली बहाल करने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। वर्तमान में रांची जिले का पूरा लोड लगभग 300 से 350 मेगावाट है। हटिया, कांके, तमाड़ और नामकुम ग्रिड से बिजली दी जाती है। यदि पंडालों में बिजली मुहैया कराई जाएगी तो सामान्य लाइटिंग व्यवस्था में 15 से 20 मेगावाट बिजली का लोड बढ़ेगा।

उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां पर 24 घंटे बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। पंडालों में शॉर्ट सर्किट जैसी समस्या ना हो इसे लेकर पूजा समिति के लोगों को बिजली विभाग की ओर से यह दिशा निर्देश दिया गया है कि बिजली कनेक्शन लेने वाले तार की गुणवत्ता भी बेहतर हो। इसकी जांच बिजली विभाग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *