ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मलूक नागर के इस्तीफे से बसपा के खेमे में बेचैनी

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान मलूक नागर के इस्तीफे से बसपा के खेमे में बेचैनी बढ़ गयी है।

सांसद मलूक नागर ने इस्तीफा देते हुए कहा कि बसपा में 18 वर्ष रखकर जो भी वक्त गुजारा हूं, उसके लिए पार्टी का शुक्रिया कर रहा हूं। संसद में किसान, मजदूर, गरीब, दलित, पिछड़ों के लिए आवाज उठाता रहा हूं। आज तक 864 मुद्दों को उठा चुका हूं। पार्टी में मेरी कदर नहीं की और इसके लिए आहत होकर इस्तीफा दे रहा हूं।

बसपा की अध्यक्ष मायावती के नाम से लिखे हुए इस्तीफा में मलूक नागर ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कई बिन्दुओं को रखा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में बसपा अध्यक्ष की रैलियों की शुरुआत हुई है तो नेशनल कार्डिनेटर आकाश आनन्द भी चुनाव प्रचार पर जोर दिये हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *