ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधायक दुर्गेश पाठक के नेतृत्व में नारायणा गांव में चार महत्वपूर्ण कामों का होगा उद्घाटन

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजेंद्र नगर के विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि हम 16 मार्च को नारायणा गांव में चार बहुत महत्वपूर्ण कामों का उद्धाटन कर रहे हैं। पहला, माता मंदिर के रास्ते में कोई लाइट नहीं होने के कारण वहां बहुत अंधेरा होता था। इस अंधेरे से नारायणा गांव की आधी आबादी परेशान थी। ऐसे में हमने वहां हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था की है। उसके बाद नारायणा गांव डिस्पेंसरी यूजीआर के पास नए मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन होगा। मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर, दवाइयां, टेस्ट, सारी सुविधाएं उपल्ब्ध कराने के बाद ही इसका उद्घाटन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि तीसरा, जुलाहा चौपाल का पुनर्निमाण किया जाएगा। शनिवार को चौपाल का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद बाल्मीकी मंदिर रोड पर सुरक्षा गेट का उद्घाटन किया जाएगा। लगभग आधा गांव उस रास्ते से निकलता है लेकिन लोग वहां बिल्कुल सुरक्षित महसूस नहीं करते थे। यह सुरक्षा गेट लोगों के मन का डर खत्म करेगा। दुर्गेश पाठक ने कहा कि इसके अलावा पांडव नगर ए और बी ब्लॉक के बीच से गुजरने वाली मेन रोड का निर्माण भी शुरू किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *