ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो घायल

जिले के माथाभांगा कॉलेज मोड़ पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बस को बचाने की कोशिश में मालवाही एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में घुस गया। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह एक ट्रक माथाभांगा कॉलेज मोड़ की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बस को बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर घर में घुस गया। घटना में ट्रक चालक सहित दो लोग घायल हो गए है। घायलों को बरामद कर माथाभांगा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, घटना की सूचना पाकर माथाभांगा थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *