ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेरठ में फास्ट फूड की दुकान में चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर, चार गिरफ्तार

मेरठ जनपद में भ्रूण लिंग परीक्षण पकड़ने के लिए हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी जारी है। बुधवार को हरियाणा और मेरठ के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फास्ट फूड की दुकान में चल रहे फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। मौके से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को मेरठ के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर दौराला थाना क्षेत्र के सकौती में छापेमारी की। यहां पर फास्ट फूड सकी दुकान में चल रहे फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर को पकड़ा। मौके से भ्रूण लिंग परीक्षण करती दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया। मेरठ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम के अनुसार, चारों आरोपितों के खिलाफ दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है और आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि पलवल निवासी पंकज के जरिए वह यहां लिंग परीक्षण कराने पहुंची। पलवल निवासी वीरमति, कालकाजी निवासी पूनम, संचालक पीरपुर निवासी वीरपाल और दादरी निवासी विनोद कुमार से दौराला पुलिस भी पूछताछ में जुटी है। पिछले सप्ताह ही हरियाणा की टीम ने मेरठ में छापेमारी करके एक महिला डॉक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *