ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धूप से बचें, खूब पानी पीएं, आसपास भी नहीं भटकेगा लू : जिलाधिकारी

प्रंचड गर्मी व लू के दृष्टिगत हीटस्ट्रोक से बचाव के लिए शासन-प्रशासन ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बुधवार को शासन का गाइडलाइन जारी कर लोगों को जागरूक किया और सावधानी बरतने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी व लू से बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं। छह माह से कम आयु के बच्चों को ऊपरी आहार न देकर स्तनपान कराएं। माताओं के अधिक पानी पीने से दूध के माध्यम से बच्चों में भी पानी जाएगा और हीटस्ट्रोक व अन्य बीमारियों से बचा जा सकेगा। यदि बच्चा छह माह से ऊपर का है तो थोड़े-थोडे समय पर पानी अवश्य पिलाते रहें।

जिलाधिकारी ने कहा कि हीटस्ट्रोक में तेज बुखार, डायरिया जैसे मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में बचाव के लिए छोटी-छोटी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। बच्चों और बुजुर्गों को छाया में रखें और थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीते रहें। प्यास न लग रहा हो तो भी थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीएं और गर्मी व धूप से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *