ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन से ताबड़तोड़ हमला किया

रूस और यूक्रेन की लड़ाई एक बार फिर काला सागर तक पहुंच गई। यूक्रेन ने आज तड़के रूस के कब्जे वाले क्रीमिया को रूसी मुख्य भूमि से जोड़ने वाले पुल पर ड्रोन से हमला किया है। इस दौरान एक बंदरगाह पर धमाकों की आवाज सुनी गई है।

रूस के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट एक रूसी टैंकर पर यूक्रेनी ड्रोन से किया गया। नोवोरोसिस्क पोर्ट के काला सागर बंदरगाह में रूस की समुद्री बचाव सेवा ने कहा कि टैंकर की मदद के लिए टगबोट भेजे गए। वह भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसकी पुष्टि रूस के मीडिया ने भी की है।

उल्लेखनीय है यूक्रेन अब आक्रामक मुद्रा में है। उसने कल रात भी नोवोरोसिस्क में रूस के नौसैनिक अड्डे पर ड्रोन से ताबड़तोड हमला किया था। इस हमले में रूस का एक युद्धपोत क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि रूस यह दावा करता है कि उसने यूक्रेन के 13 ड्रोन को मार गिराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *