ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो तस्कर 9400 याबा गोलियों के साथ गिरफ्तार

करीमगंज पुलिस का नशा विरोधी अभियान जारी है । प्रत्येक दिन जिले में व्यापक पैमाने पर ड्रग्स तथा अन्य तस्करी के सामान बरामद किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में कार्रवाई करते हुए चुराईबारी थाना प्रभारी ने चुराईबारी में जांच चौकी बैठाकर एक अभियान चलाया।

पुलिस ने आज बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक वाहन को रोका कर इसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के गुप्त कक्ष से 9400 प्रतिबंधित याबा गोलियां जब्त की गई। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस सिलसिले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *