ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ओवर ब्रिज से गिरी यात्री बस, दो की मौत, 40 से अधिक घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 पर पचोर थाना क्षेत्र में सोमवार – मंगलवार की दरम्यानी रात इंदौर से गुना तरफ जा रही तेज रफ्तार बालाजी बस सदगुरु ढ़ाबा के सामने ओवर ब्रिज से नीचे गिर गई, हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 40 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें दस से अधिक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार सोमवार-मंगलवार की रात 1ः15 बजे इंदौर से गुना तरफ जा रही बालाजी बस क्रमांक यूपी 78 जीटी 3394 सदगुरु ढ़ाबा के सामने फ्लाई ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार 21 वर्षीय हरीओम कुशवाह निवासी घाटोली जिला अशोकनगर की मौत हो गई, जो अपनी बहन को इंदौर से लेकर अशोकनगर जा रहा था वहीं एक अन्य 22 वर्षीय युवक की मौत हुई, जिसके परिजनों को सूचित किया गया है साथ ही बस में सवार 40 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें दस से अधिक की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की मौजदूगी में घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद शाजापुर, इंदौर सहित अन्य जगह रेफर किया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *