ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सर्दी से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी से धुआं कमरे में भरा, दम घुटने से दो बच्चों की मौत

जनपद के मैलानी इलाके में रात की सर्दी से बचने के लिए कमरे में जलायी गई अंगीठी ने दो मासूमों की जान ले ली,जबकि उनके माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा वार्ड नंबर 12 में रमेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी रेणु और दो बच्चों अंशिका (07) और कृष्णा (08) के साथ रहता है। सोमवार की सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर परिवार के लोग सो गये। धुएं की निकासी न होने से वह कमरे में भर गया और दोनों बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। दम्पति बेहोश हो गये।

मंगलवार की सुबह जब काफी समय तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने अन्य रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दोनों बच्चे मृत और दंपति बेहोश थे। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *