ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश, एक धराया

दक्षिण दिनाजपुर,17 जुलाई। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत 137 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) चाक गोपाल के सीमा प्रहरियों ने एक भारतीय नागरिक को अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश के दौरान पकड़ा है। पकड़े गए भारतीय नागरिक का नाम मोहम्मद रुस्तम (32 ) है। बीएसएफ ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। बीएसएफ के अनुसार, मोहम्मद रुस्तम को उस समय पकड़ा गया जब वह बांग्लादेश में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश की सीमा पार करने के इरादे से आईबी की ओर जा रहा था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड और वोटर आईडी बरामद हुआ। जिसके बाद पकड़े गए भारतीय नागरिक को जब्त सामान के साथ हिली थाने को सौंप दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *