ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत

सोनीपत के नेशनल हाईवे 44 पर सड़क हादसे में पिआऊ मनियारी के पास एक ट्रक और कार में हुई टक्कर से कार में सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टरों की मौत हो गई हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए और नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोडक़र मौके से भाग गया।

झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित गांव दादनपुर निवासी दिनेश बेनीवाल और जींद के नरवाना निवासी रणबीर चहल दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर थे। दिनेश बेनीवाल दिल्ली के हैदरपुर नॉर्थ वेस्ट स्पेशल सेल में और रणधीर चहल आदर्श नगर थाना दिल्ली में नियुक्त थे। दोनों देर रात वेन्यू कार में सवार होकर दिल्ली से सोनीपत की ओर आ रहे थे।

कार को दिनेश बेनीवाल चला रहे थे। रात लगभग साढ़े 11 बजे कुंडली से आगे प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे तो अचानक उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे कार ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुंडली थाना से एसआई कटार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया कि देर रात प्याऊ मनियारी के पास हादसे में कार सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *