ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रेन के जनरल कोच से ड्रग सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की टीम ने हिमाचल प्रदेश से मुंबई तक ट्रेन के जनरल कोच में सफर करते हुए ड्रग की सप्लाई करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वर्सोवा पुलिस थाने की टीम इन दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है।

वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश पवार ने रविवार को मीडिया को बताया कि उनकी टीम को ट्रेन के जनरल कोच में ड्रग की सप्लाई किए जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपित सागर राणा को करीब 2 किलो चरस के साथ और इम्तियाज शेख को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। सागर राणा हिमाचल प्रदेश के मनाली का निवासी है, जबकि इम्तियाज वर्सोवा में रहता है। इन दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे कई सालों से हिमाचल प्रदेश से दिल्ली और मुंबई तक ट्रेन के जनरल डिब्बों में ड्रग्स की आपूर्ति कर रहे थे। इस गिरोह के मुंबई और दिल्ली में कई ड्रग पेडलर संपर्क हैं। इस बार इस गिरोह के करीब आठ लोग हाथ और पैर में पट्टी बांधकर और उसमें ड्रग्स छिपाकर हिमाचल प्रदेश से मुंबई लाते हैं। हम सीसीटीवी कैमरों की मदद से उन सभी का पता लगा रहे हैं। इस संबंध में आरोपित राणा और इम्तियाज शेख से गहन पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *