ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टोटो लूट मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार

जिले में गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया पुल के समीप टोटो लूटकांड में शामिल अरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुड्डु कुमार मंडल पिता पवन मंडल ग्राम तिनघरिया थाना कुर्सेला जिला कटिहार का टोटो डुमरिया पुल के पास लूट लेने के संबंध में गोपालपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देशन में तकनीकी और मेनुअल अनुसंधान से इस घटना में शामिल कुल सात आरोपितों में से पांच आरोपितों , जिसमें रामटहल कुमार को लूटे गये टोटो के साथ गोगरी जमालपुर से, सुमन कुमार एवं मलिक कुमार को तिनघरिया ऑडिटोरियम तथा मनीष कुमार एवं विशाल कुमार को घर से गिरफ्तार किया गया। बचे हुए दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस दौरान पुलिस ने लूटा गया टोटो और पांच मोबाइल बरामद किया है। छापेमारी दल में नीरज कुमार थानाध्यक्ष, बिट्टू कमल ओपी अध्यक्ष रंगरा, राजेश रंजन कुमार थाना प्रभारी बिहपुर, पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार गोपालपुर थाना और सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *