ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोक शिकायत निवारण में डीएम ने 13 मामलों का किया निस्तारण

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने 13 मामलों की सुनवाई की । इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक आदेश दिए गये।

सिलाव अंचल के परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत की सुनवाई के क्रम में जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने से सम्बन्धित मामला निष्पादित किया ।हिलसा अंचल के परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत की सुनवाई के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराने से संबंधित समस्या के निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी हिलसा को नियमानुसार हटाने का निर्देश दिया गया है। नगरनौसा प्रखण्ड के परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत पईन भरकर हयूम पाईप लगाकर निजी जमीन में पानी गिराए जाने से संबंधित मामले को जिलाधिकारी द्वारा समस्या निष्पादन के लिए अंचलाधिकारी नगरनौसा को सूचित किया गया। उक्त मामलों के अलावा जिलाधिकारी ने कई मामलों का निस्तारण किया। मौके पर विभिन्न विभाग के पदाधिकारी मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *