ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोलकाता में भाजपा की महिला नेता की तृणमूल कार्यकर्ताओं ने की मॉब लिंचिंग की कोशिश

महानगर कोलकाता में लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता को जान से मारने की कोशिश हुई है। उनका नाम सरस्वती सरकार है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। सरस्वती दक्षिण कोलकाता की कस्बा मंडल की अध्यक्ष हैं। उन्होंने “हिन्दुस्थान समाचार” को बताया कि शनिवार देर रात बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के संरक्षित अपराधी उनके घर में घुस आए और उन्हें बर्बर तरीके से मारा पीटा है। उनका सिर फट गया है। हमलावर उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आसपास के लोगों के जुट जाने के बाद वे फरार हो गए।

सरस्वती ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर वह पार्टी के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसलिए उन्हें मौत के घाट उतारने की कोशिश हुई है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत तो दर्ज की है लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। चुनाव आयोग से भी इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *