हर घर तिरंगा फहराने का संदेश देने रेलकर्मियों ने निकाली रैली

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भोपाल रेल मंडल में भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा हे। इस अभियान के अंतर्गत सोमवार सुबह रेलकर्मियों ने तिरंगा रैली निकाली।

मंडल रेल कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। सुबह करीब 8.15 बजे मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी नें मंडल कार्यालय प्रांगण से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तिरंगा रैली का शुभारम्भ किया। रैली में शामिल सभी अधिकारी एवं कर्मचारी देश भक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते हुए चल रहे थे और उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।

यह रैली मण्डल कार्यालय प्रांगण से शुरू होकर हबीबगंज रेलवे कॉलोनी की हर गलियों से होते हुए वापस मंडल कार्यालय पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *