ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टाइगर श्रॉफ ने ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ में अपने परफॉरमेंस से दर्शकों को किया सरप्राइज

फ़िल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ रिलीज हो गई है। फिल्मों में अपने अभिनय के लिए हमेशा प्रशंसा पाने वाले एक्टर को एक्शन में अपनी भूमिका को सहजता से निभाने के लिए दर्शकों से बहुत प्यार और सराहना मिल रही है। अपने इंटेंस एक्शन सीन्स से लेकर अपने मजेदार डायलॉग तक श्रॉफ ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने न सिर्फ दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा, बल्कि उन्हें कई स्तरों पर सरप्राइज भी किया। कई लोगों ने श्रॉफ की एक्टिंग स्किल्स के बारे में बात करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है।

रिएक्शन्स को देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म टाइगर के शानदार करियर में एक और ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। इससे पहले टाइगर की बागी, फ्रेंचाइजी, हीरोपंती और वॉर जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। अपनी स्टार पावर के साथ एक्टर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह यहां जीतने और लंबे समय तक रहने के लिए हैं। टाइगर के खाते में रेम्बो, सिंघम अगेन और बागी-4 भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *