ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

24 लीटर देशी महुआ शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,दो बाइक जब्त

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया डैम के समीप शनिवार को दो बाइक पर लदे 24 लीटर देशी महुआ शराब के साथ तीन शराब तस्कर को उत्पाद अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।

उत्पाद अधीक्षक अनिल आजद ने जानकारी देते हुये बताया कि गुप्त सूचना मिली की फुलवरिया डैम के समीप से देशी महुआ शराब बिक्री के लिये जा रहा था। सूचना के आलोक में एक टीम गठन कर उत्पाद एसआई पिंटू कुमार को छापेमारी के लिये भेजा गया। छापेमारी के क्रम में दो बाइक पर लदे 24 लीटर महुआ शराब को बरामद किया गया और दो बाइक को जब्त किया गया।

गिरफ्तार शराब तस्कर कि पहचान रजौली थाना क्षेत्र के परमेश्वरबीघा निवासी राम राजवंशी के पुत्र दीपू राजवंशी,जितेंद्र राजवंशी के पुत्र अविनाश कुमार और जगदीशपुर निवासी रामावतार राम के पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार शराब तस्कर के ऊपर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि विभिन्न बसों से शराब के नशे में सफर कर रहे 18 शराबी को ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर जेल भेज दिया गया है। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग के एसआई सनी कुमार के साथ कई अधिकारी और सिपाही मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *