ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धनबाद में भू-धंसान से तीन महिलाएं जमींदोज रेस्क्यू जारी

जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी बौआ पंचायत में रविवार को तीन महिलाएं जमींदोज हो गईं। तीनों को निकालने के लिए जमीन की खुदाई हो रही है। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है।

बताया जाता है कि दोपहर समय तीन महिला शौच करने के लिए गई हुई थीं। यकायक भू-धसान होने से ढांडीया देवी, मानव देवी और परला देवी जमीन के अंदर समा गयी। जब घरवालों ने महिलाओं की खोजबीन की तो देखा कि तीनों जमीन के अंदर समा गई हैं। आनन-फानन में इसकी सूचना बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर ईस्ट बसुरिया पुलिस, गोन्दूडीह पुलिस और जिला पुलिस बल, सीआईएसएफ बल तैनात कर दिया गया है। शव को निकालने की लिए खुदाई हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *