ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में तीन पत्रकार गिरफ्तार

डिब्रूगढ़ जिले के नाहरकटिया इलाके में पुलिस की टीम ने अभियान चला कर धन उगाही करने के आरोप में तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि अनुसूचित जाति के फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए ऑयल इंडिया लि. में मेकनिकल विभाग में नौकरी करने का आरोप लगाकर एक सैटेलाइट और दो पोर्टल चैनल के पत्रकार उपेन दास, पवन गोगोई और सुब्रत लोधन ने नाहरकटिया के बलीघाट निवासी जय कुमार दास को आनन्द होटल के एक कमरे में बंद कर ब्लैकमेलिंग कर 4 लाख 50 हजार रुपए की मांग की।

तीनों पत्रकारों को जय कुमार दास ने पहले किस्त के तौर पर एक लाख रुपये गूगल पे के जरिए और 50 हजार नगद दिया। दूसरी किस्त देने के लिए जय कुमार दास ने कनाड़ा बैंक अकाउंट से तीन लाख रुपए निकला। इसकी जानकारी जय कुमार दास की पत्नी को लगी। जिसके बाद उसने स्थानीय थाने में प्राथमिक की दर्ज करायी।

जय कुमार दास की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिक के आधार पर पुलिस ने तीनों पत्रकारों को ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दर्ज प्राथमिक की आधार पर तीनों पत्रकारों से सघन पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *