ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार की राजधानी पटना में की बैठक, कांग्रेस के दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर भाजपा को मात देने की रणनीति तय की। हालांकि, कांग्रेस की बैठक के बीच ही कांग्रेस के दो नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विनोद शर्मा और अरविंद ठाकुर ने कांग्रेस के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। विनोद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रहित और राज्यहित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कांग्रेस ने बिहार में जंगलराज-2 की शुरुआत के लिए राजद के सामने घुटने टेक दिए हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले को दिल्ली में लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस पूरे देश में खोटे सिक्के और धन कुबेरों को आगे बढ़ाना चाहती है। यही वजह है कि कांग्रेस पूरी तरह से समाप्त हो रही है।

कांग्रेस नेता अरविंद कुमार ठाकुर ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राम मंदिर, जनसंख्या असंतुलन, सम्पत्ति बंटवारा आदि मसलों पर जनभावनाओं के प्रतिकूल सोच एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के चलते पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *