ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एनएलएफटी के स्वयं-भू मेजर सहित तीन उग्रवादी त्रिपुरा से गिरफ्तार

एनएलएफटी के स्वयंभू मेजर सहित तीन एनएलएफटी उग्रवादियों को त्रिपुरा के ब्रू बस्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

त्रिपुरा पुलिस द्वारा प्रतिबंधित संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के दो दिन बाद आज पुलिस ने खसनाम पारा ब्रू बस्ती शिविर से एक स्वयंभू मेजर और संगठन के एक सहयोगी सहित तीन और आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। त्रिपुरा का उत्तरी जिला असम और मिजोरम के साथ अंतरराज्यीय सीमा साझा करता है।

उत्तरी जिले के पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तारी एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। त्रिपुरा पुलिस और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के कर्मियों ने शनिवार तड़के छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान गणाराम रंग बाइलेंग, एक स्वयंभू मेजर और राय बहादुर रियांग के रूप में की गई है। वे उत्तर जिला अनादाबाजार के निवासी हैं। ये कैडर इसी वर्ष जुलाई महीने में एनएलएफटी (पीडी) में शामिल हुए थे।

एसपी ने कहा कि उन्होंने खसनाम पारा से राय तैंगा रियांग को भी गिरफ्तार किया, जिन्होंने उन्हें आश्रय लेने में सहायता की थी।

उनके पास से एक चीनी पिस्तौल, जिंदा गोला-बारूद, एनएलएफटी नोटिस और कुछ सदस्यता नोटिस, 3360 रुपये भारतीय मुद्रा और 6795 टका बांग्लादेशी मुद्रा जब्त की है।”

हालांकि, खुफिया सूत्रों ने संकेत दिया है कि गिरफ्तार चरमपंथी बांग्लादेश के जुपुई में एनएलएफटी (परिमल देबबर्मा) ठिकाने से आए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *