ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोखले रोड ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के कारण पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित

गोखले रोड ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के संबंध में रविवार व सोमवार, 17/18 दिसंबर 2023 की मध्यरात्रि में 01.40 बजे से 04.40 बजे तक अप एवं डाउन हार्बर लाइनों, धीमी लाइनों और फास्ट लाइनों के साथ-साथ 5 वीं और 6 वीं लाइनों पर एक मेजर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को निरस्त एवं रेगुलेट किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक के कारण विरार से 22.18 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 92192 विरार-अंधेरी लोकल, अंधेरी से 04.25 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 92003 अंधेरी-विरार लोकल, बांद्रा से 04.05 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 90001 बांद्रा-बोरीवली लोकल निरस्त रहेगी।

इसी तरह बोरीवली से 04.53 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 90036 बोरीवली-चर्चगेट लोकल, वसई रोड से 23.15 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 92198 वसई रोड-अंधेरी लोकल, अंधेरी से 04.40 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 92005 अंधेरी-विरार लोकल, अंधेरी से 04.05 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 90002 अंधेरी-चर्चगेट लोकल एवं चर्चगेट से 00.31 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 91047 चर्चगेट-विले पार्ले लोकल निरस्त की गई है।

इसी प्रकार विरार से 03.25 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 90006 विरार-चर्चगेट लोकल को 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। बोरीवली से 04.05 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 90008 बोरीवली-चर्चगेट लोकल को 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। विरार से 03.35 बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 90012 विरार-बोरीवली लोकल को 10 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *