ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टोहाना में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 65 ग्राम हेरोइन बरामद

नशा तस्करों की धरपकड़ करते हुए फतेहाबाद पुलिस ने बुधवार को टोहाना में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लाखों की 65 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पहले मामले में सीआईए पुलिस टोहाना पुलिस की टीम एएसआई सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान टिब्बा बस्ती टोहाना से गांव मनियाना की तरफ जा रही थी। जैसे ही टीम मनियाना रोड पर रजवाला पुल के पास पहुंची तो वहां खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और वापस मुडक़र तेज कदमों से चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अक्षय निवासी राजनगर टोहाना बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

दूसरे मामले में सीआईए टोहाना पुलिस की टीम एसआई जग्गा सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान टोहाना से गांव दमकौरा की तरफ जा रही थी। टीम जैसे ही दमकौरा रोड पर गैस एजेंसी के पास पहुंची तो सामने से आ रहा युवक पुलिस को देखकर वापस चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम कर्ण सिंह निवासी भट्टूकलां बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

तीसरे मामले में एंटी नारकोटिक सैल फतेहाबाद पुलिस की टीम सैल प्रभारी पीएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में गश्त पर थी तो उन्हें सूचना मिली कि राहुल उर्फ राठा निवासी बक्शी गली, टोहाना हेरोइन बेचने का धंधा करता है और आज भी अपने घर हेरोइन लेकर आया हुआ है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां मकान के गेट के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। उक्त युवक पुलिस को देखकर गेट को बंद करने लगा। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम राहुल उर्फ राठा बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *