ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोडरमा में ढिबरा का उत्खनन करते तीन गिरफ्तार, जेसीबी और ट्रक जब्त

जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाटांड़ धजवा जंगल के समीप वन भूमि से अवैध ढिबरा के उत्खनन के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह को मिली जानकारी के बाद विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

दल ने बीती रात 2:30 बजे बेलाटांड़ धजवा जंगल के पास से एक जेसीबी मशीन और दो शक्तिमान को अवैध उत्खनन करते जब्त किया। साथ ही जेसीबी चालक पवन कुमार (28), ट्रक चालक हीरालाल मेहता (28) और ट्रक चालक अशोक मेहता (43) को गिरफ्तार किया।

छापेमारी दल में डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान, पुलिस अवर निरीक्षक रामवचन राम, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार, रमेश मरांडी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *