• December 27, 2025

Parliament Session LIVE: ‘देश के प्रति भाव वाली रचना है वंदे मातरम्’, राज्यसभा में चर्चा के दौरान बोले अमित शाह

 Parliament Session LIVE: ‘देश के प्रति भाव वाली रचना है वंदे मातरम्’, राज्यसभा में चर्चा के दौरान बोले अमित शाह

Parliament Session LIVE: संसद में आज विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) को लेकर गर्मागरम बहस हो रही है। इसमें बीजेपी की तरफ से निशिकांत दुबे, पीपी चौधरी, अनुराग ठाकुर समेत कई नेता सरकार का पक्ष रखने वाले हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह- India TV Hindi

Parliament Session LIVE: मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) को लेकर संसद में आज बहस हो रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार, लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस की जा रही है। विपक्ष की ओर से एसआईआर प्रक्रिया पर लगातार सरकार से जवाब मांगा गया है। वहीं, आज राज्यसभा में वंदे मातरम पर भी चर्चा की जा रही है। सरकार की ओर से अमित शाह पक्ष रखेंगे। सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् पर बहस हुई थी।

वंदे मातरम् सिर्फ बंगाल या देश तक सीमित नहीं- अमित शाह

वंदे मातरम् पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा, ‘कुछ लोगों को लगता है कि ये चर्चाएं बंगाल में आने वाले चुनावों की वजह से हो रही हैं। वे इन चर्चाओं को बंगाल चुनावों से जोड़कर हमारे राष्ट्रीय गीत की महिमा को कम करना चाहते हैं। यह सच है कि वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम बाबू बंगाल के थे, आनंद मठ की शुरुआत बंगाल में हुई थी, लेकिन वंदे मातरम् सिर्फ बंगाल या देश तक सीमित नहीं था। जब देश की सीमा पर कोई सैनिक, या देश के अंदर देश की रक्षा करने वाला कोई पुलिसकर्मी देश के लिए अपनी जान कुर्बान करता है, तो वह सिर्फ वंदे मातरम् का ही नारा लगाता है।’

वंदे मातरम् पर चर्चा की है जरूरत- अमित शाह

राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘कुछ सदस्यों ने लोकसभा में वंदे मातरम् पर इन चर्चाओं की जरूरत पर सवाल उठाए। वंदे मातरम् पर चर्चा की जरूरत, वंदे मातरम के प्रति समर्पण की जरूरत, उस समय भी जरूरी थी। अब भी जरूरी है। साल 2047 के लिए हमने जो उज्ज्वल भविष्य सोचा है, उसके लिए यह हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी।’

वंदे मातरम् राष्ट्र भक्ति का भाव- अमित शाह

राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा हो रही है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि देश के प्रति भाव वाली रचना वंदे मातरम् है। वंदे मातरम् राष्ट्र भक्ति का भाव है। ये देश जमीन का टुकड़ा नहीं, हमारी माता है। वंदे मातरम् सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का सिद्धांत है।

राजीव गांधी ने किया था सबसे बड़ा चुनाव सुधार- मनीष तिवारी

लोकसभा में चुनाव सुधार को लेकर बहस शुरू हो गई है। विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इसकी शुरुआत की। सदन में बोलते हुए कांग्रेस नेता तिवारी ने सरकार से मांग रखी की ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने वोटिंग की उम्र 21 से घटाकर 18 साल करके सबसे बड़ा चुनावी सुधार किया था।’

यात्रियों को हुई परेशानी के लिए इंडिगो है जवाबदेह- सरकार

इंडिगो संकट पर लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने आज सरकार का पक्ष रखा और इंडिगो को जिम्मेदार ठहराया। मंत्री ने कहा, ‘ऑपरेशन तेजी से सामान्य हो रहे हैं। यात्रियों को हुई परेशानी के लिए इंडिगो को जवाबदेह ठहराया जा रहा है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और गरिमा की रक्षा की जा रही है। भारत के एविएशन सेक्टर को और ज्यादा यात्री-केंद्रित बनाने के लिए लॉन्ग-टर्म उपाय किए जा रहे हैं।

चुनाव सुधारों पर बेपरवाह दिख रही सरकार- कांग्रेस सांसद

संसद के शीतकालीन सत्र में आज एसआईआर को लेकर लोकसभा में चर्चा होनी है। चुनावी सुधारों पर बहस को लेकर कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने कहा, ‘न्यायिक, चुनावी और प्रशासनिक सुधारों की जरूरत है, लेकिन सरकार बेपरवाह दिख रही है। हम रचनात्मक सुझाव देंगे।’

SIR पर बहस तथ्यों और सबूतों से भरी होगी- कांग्रेस सांसद

चुनावी सुधारों पर होने वाली बहस पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘यह बहस तथ्यों और सबूतों से भरी होगी। यह इस बारे में है कि बिहार में SIR को कैसे किया गया और इसे ‘बीजेपी को चुनाव जिताओ’ कैंपेन बना दिया गया। नहीं तो बीजेपी के लिए चुनाव जीतना मुमकिन नहीं था।’

एनडीए पार्लियामेंट्री बैठक के बाद क्या बोले नवीन जिंदल?

एनडीए पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग पर BJP सांसद नवीन जिंदल ने भी हिस्सा लिया। बैठक के बाद बीजेपी सांसद ने कहा, ‘NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग में हमने संसद की कार्यवाही पर चर्चा की और प्रधानमंत्री ने हम सभी को जानकारी दी। उन्होंने सभी से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों के साथ मिलकर काम करने और उन्हें सरकारी योजनाओं, खासकर लोगों को लौटाए जा रहे डिविडेंड मनी के बारे में सूचित रखने को कहा है।

 

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *