ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ज्वेलर की दुकान में लाखों की चोरी

सेलाकुई क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने ज्वेलरी शाप में गैस कटर की मदद से लाखों के आभूषण चोरी की घटना की। इसका पता बुधवार की सुबह तब चला जब सुबह दुकान में फोन का चार्जर लेने गए दुकान मालिक पहुुंचे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश शुरू कर दी।

बुधवार की प्रात:काल सेलाकुई चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स के संचालक मयंक सिंधी अपने फोन का चार्जर लेने के लिए अपनी ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। दुकान के बाहर तीसरे फ्लोर तक जाती हुई एक रस्सी लटक रही थी। जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो अंदर का नजारा देख वह हैरान रह गये। अन्दर सारा सामान बिखरा पड़ा था, तिजोरियों में बड़े छेद हो रखे थे। वहीं दुकान में रखी सोने-चांदी की लाखों की ज्वेलरी गायब थी।

दुकान संचालक की सूचना पर सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस को एक बड़ा, एक छोटा सिलेंडर, गैस कटर, सबल और हथोड़ा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश सबसे पहले तीसरी फ्लोर की सेक्शन विंडो का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उसके बाद एक के बाद एक तीन दरवाजे काटकर नीचे दुकान तक पहुंचे। चोरों ने दुकान का पीछे का हिस्सा और रेस्ट रूम सब्बल और हथौड़े से तोड़ा। दुकान की तिजोरियों में गैस कटर से छेद कर ज्वेलरी निकाली। डिस्प्ले काउंटर में रखी ज्वेलरी भी बदमाश ले गये। उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले ही सीसीटीवी कैमरे की तार काट दी थी और जाते समय डीवीआर भी लेकर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *