ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला के सुसाइड में 24 दिन बाद आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

यहां एक कालोनी निवासी महिला द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 24 दिन बाद आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। मृतका के पति ने एक युवक के साथ अवैध संबंधों और उसी द्वारा परेशान करने के भी आरोप लगाए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में पटियाला चौक की एक कालोनी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह डाहौला निवासी सुमन के मकान पर किराये पर रहता है। वह एसी मैकेनिक है और रामलीला ग्राउंड के पास दुकान पर काम करता है। साल 2016 में उसकी शादी पानीपत जिले की प्रीति के साथ हुई थी। तीन फरवरी को उसके पास शाम छह बजे के करीब मकान मालकिन सुमन का फोन आया और उसने कहा कि घर आ जाओ इमरजेंसी है। वह दुकान बंद कर घर पर गया तो उसकी पत्नी खाट पर मृत हालत में पड़ी थी। सुमन ने बताया कि प्रीति ने फांसी का फंदा लगा दिया था और उसे फांसी के फंदे से उतारा है। सुमन को वह एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में लेकर गए तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह समझ नहीं पा रहा था कि आखिर क्या हुआ, वह सदमे में था।

चार फरवरी को चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर सौंप दिया। उस दौरान पुलिस को बयान दे दिया था कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। इसलिए पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की थी लेकिन उसने अपनी पत्नी का मोबाइल देखा तो उस पर व्हाट्सअप में भिवानी रोड निवासी सुनील जांगड़ा के साथ चैट देखी। उसे पता चला कि सुनील के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। उसकी पत्नी के साथ वारदात से पहले भी सुनील के साथ व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की हुई है। आरोपी सुनील उस दिन उसके मकान पर भी आया था। सुनील ने ही मकान मालकिन सुमन और कुलदीप नामक युवक के साथ मिल कर उसकी पत्नी को फांसी के फंदे से उतारा था। आरोपित के दोस्तों रिंकू, राहुल, अनीशा के साथ उसकी पत्नी के बारे में बात करता था। आरोपित अपने दोस्त के साथ उसकी पत्नी प्रीति को रोहतक लेकर गया था।

शहर थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर भिवानी रोड निवासी सुनील जांगड़ा, सुमन, सुनील की दोस्त सुनीता, अनीशा, एक चिकित्सक, चिंटू, राहुल, रिंकू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और रुपये ऐंठने का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *