ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सैन्य धाम में रखी गई अमर जवान ज्योति की आधारशिला

राजधानी देहरादून में बनने वाले सैन्य धाम में सोमवार काे एक भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और सीडीएस अनिल चौहान ने अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखी। इस अवसर पर अनेक शहीदों के परिजन और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा ने सेना और शहीदों को जो सम्मान दिया है, वह किसी अन्य सरकार ने नहीं दिया। इस अवसर पर सेना के बैंड की धुनों ने कार्यक्रम में समा बांधा व शहीदों के परिजनों को भी भावुक कर दिया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना को साकार रूप देने में जुटी उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य में सैन्य धाम के निर्माण कार्य को 2024 से पहले पूर्ण करने के प्रयास में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चुनावी सभा में कहा था कि उत्तराखंड में चार धाम नहीं 5 धाम हैं और पांचवां धाम है सैन्य धाम। उनका कहना था कि देश की हिफाजत के लिए उत्तराखंड ने जो असाधारण योगदान किया है, वह किसी दूसरे प्रदेश ने नहीं किया। बस यही से दून में सैन्य धाम ने आकार लेना शुरू किया, जिसके निर्माण का काम निरंतर जारी है।

सैन्य धाम के निर्माण के लिए उत्तराखंड के 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी एकत्रित करने का काम करने से लेकर प्रमुख नदियों का जल संग्रहित किया गया। सैन्य धाम कैसा हो? इसे लेकर भी सरकार पूरी तरह से गंभीर है। सैन्य धाम को अन्य धामों की तरह ही भव्य और दिव्य बनाने की योजना पर काम हो रहा है। इसी क्रम में आज सैन्य धाम में एक बड़ा कार्यक्रम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *