ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

परिवार तिलक समारोह में शामिल होने गया था, युवक ने लगा ली फांसी

डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम जैसारी खुर्द में बीती रात राजेंद्र 26 वर्ष पुत्र गया दीन अहिरवार ने घर के भीतर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मरने वाला गांव में रहकर खेती और मजदूरी करता था। जिस वक्त उसने यह आत्मघाती कदम उठाया, उस वक्त घर के लोग गांव में ही आयोजित एक तिलक समारोह में गए हुए थे। देर रात तक घरवाले वापस लौटे तो भीतर कमरे में राजेंद्र की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक शादीशुदा है। उसके दो नाबालिग बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *