ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की 1500 रुपए पेंशन : पठानिया

कांग्रेस नेता व डिप्टी चीफ व्हीप केवल सिंह पठानिया ने भाजपा पर महिलाओं की 1500 रुपये पेंशन रुकवाने का आरोप लगाया है। पठानिया ने शनिवार को कहा कि 1500 रुपए प्रति माह पेंशन के अड़ंगे लगाने पर भाजपा नेताओं को प्रदेश की मातृशक्ति से माफ़ी माँगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने तीन मार्च 2024 को प्रदेश मंत्रिमंडल से मंज़ूरी मिलने के बाद 13 मार्च 2024 को चुनाव आचार संहिता लगने के पहले इस योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। लेकिन भाजपा नेता इस योजना के लाभ से महिलाओं को वंचित करने के लिए दो-दो बार चुनाव आयोग के पास गए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विरोध के बाद चुनाव आयोग ने इस योजन के फ़ॉर्म भरने को अनुमति प्रदान कर दी है। लेकिन अब भाजपा नेताओं का महिला विरोधी चेहरा सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जितना मर्ज़ी ज़ोर लगा लें, लेकिन प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन हर हाल में दी जाएगी।

केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपना चुनावी वादा निभाते हुए 15 मई 2023 को लाहौल-स्पीती जिला के काज़ा क्षेत्र से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना लागू की गई थी और क्षेत्र की सभी महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह पेंशन मिलना शुरू हुई। जबकि एक फ़रवरी 2024 को इसे पूरे लाहौल-स्पीती जिला में लागू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 16 मार्च 2024 को आचार संहिता लागू होने से पहले इस योजना के लिए प्रदेश से लगभग 50 हजार महिलाओं ने आवेदन किया है और सभी पात्र महिलाओं को पेंशन प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *