ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बच्चे ने खेल-खेल में लगाई आग, अस्पताल में भर्ती

आजाद नगर थाना क्षेत्र के गांव स्याहड़वा के नजदीक ईंट भट्ठे पर आग लगने से एक बच्चा झुलस गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रैफर कर दिया गया।

बच्चे के पिता राज बहादुर ने सोमवार को बताया कि बच्चा 30-40 प्रतिशत तक झुलस गया है। मूल रूप से यूपी के बांदा जिले के रहने वाले राजबहादुर ने बताया कि वह स्याहड़वा गांव के नजदीक चहल ईंठ-भट़्ठे पर काम करता है। इन दिनों रात को काम करते है और दिन में सोते थे। राज बहादुर के अनुसार उसके सात बच्चे हैं। वह और उसकी पत्नी सो गए थे और बच्चे कमरे से बाहर खेलने लगे। उसका 9 साल का बच्चा शमशेर अन्य बच्चों से अलग जाकर खेलने लगा। वहां ट्यूबवेल के पास डीजल की केन रखी हुई थी।

शमशेर डीजल की पांच लीटर की केन के पास खेलने लगा। बच्चे ने डीजल से आग लगा ली और उसके कपड़ों में आग लग गई, जिससे वह झुलस गया। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद एक अन्य महिला आई, उसने बच्चे को देखा, उन्हें आकर बताया और आग बुझाई। चिकित्सकों के अनुसार बच्चा लगभग 50 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *