ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आठ गोदामों में रखा लाखों का सामान जलकर राख

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर गांव में रविवार की मध्य रात्रि आठ गोदामों में आग लग गयी। इस अग्निकांड से गोदामों में रखा लाखों का समान जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

सिडकुल की फैक्टरी से निकले कचरे का धंधा करने वाले कबाड़ियों ने बड़े पैमाने पर अपने गोदाम दादूपुर गोविंदपुर गांव में खोले हैं। अधिकांश गोदाम अवैध रूप से बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के बने हैं। यही वजह है कि हर साल कई बड़े अग्निकांड सामने आ रहे हैं। रविवार की मध्य रात्रि लगभग 1 बजे पहलवान के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने अगल-बगल के गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आठ गोदाम आग की चपेट में आ गए, जिससे अफरा तफरी मच गई। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया।

ग्रामीणों ने बताया कि यहां अवैध गोदाम आबादी के लिए खतरा बने हुए हैं। साल में कई बार गोदाम में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन प्रशासन या दमकल विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है,जिससे भविष्य में जनहानि का डर भी बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *