ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हाथापाई में लगा धक्का,हार्ट अटैक से युवक की मौत

हाउसिंग बोर्ड में मामूली कहासुनी के दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने घर में घुस कर हाथापाई के दौरान धक्का मुक्की की। जिससे गिर कर उसके पति की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हाउसिंह बोर्ड कालोनी निवासी 48 वर्षीय रविंद्र को संंदिग्ध परिस्थितियों के चलते उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हृदय गति रूकने से हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक की पत्नी अनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को अर्बन एस्टेट निवासी अमित व एक अन्य व्यक्ति उनके घर पर आए और अमित ने उनके बेटे जतिन की उसकी बेटी से चैटिंग कहने की बात कहते हुए उसके बेटे के साथ मारपीट की। जब बचाव में जतिन का पिता रविंद्र आया तो उन्होंने उसके पति रविंद्र को धक्का मार दिया।

जिससे उसका पति नीचे गिर गया। उसके पति को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर हृदय गति रूकने से मौत हो गई। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी सहीराम ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने अनीता की शिकायत पर अमित को नामजद कर एक अन्य केे खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के बिसरे को जांच के लिए लैबोरेट्री भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *