ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच शुरू

नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के गांधीग्राम में रहने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति ने लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बीती रात गांधीग्राम निवासी कैलाश (65) पुत्र नानजीराम जाटव ने कमरे में लगी लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि व्यक्ति दिमागी तौर पर बीमार था। व्यक्ति ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नहीं लग सका। पुलिस ने मृतक के बेटे दुर्गेश जाटव की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *