ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

थाना लक्ष्मण झूला में पुलिस बैरकों को किया गया अपग्रेड

पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गढ़वाल श्वेता चौबे ने थाना लक्ष्मण झूला में पुलिस कर्मचारियों को आरामदायक सुविधा उपलब्ध करवाए जाने की दृष्टि के चलते स्मार्ट बैरकों का फीता काटकर उद्घाटन किया।

रविवार को थाना लक्ष्मण झूला में बनी बैरकों में पुलिस कर्मचारियों को आरामदायक सुविधा उपलब्ध करवाए जाने के लिए बैरकों को अपग्रेड करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे ड्यूटी किए जाने के बाद उन्हें आराम की सुविधा उपलब्ध करवाए जाने के चलते पूरे पौड़ी जिले में सभी थानों में बनी, कर्मचारियों के लिए हुए बनी बैरकों में अभी तक उस प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिस प्रकार की कर्मचारियों को मिलनी चाहिए थी।

इसे देखते हुए सभी बैरकों को अपग्रेड किया जा रहा है, जिसमें मोबाइल चार्ज से लेकर चारपाई की जगह आधुनिक बेड की जगह गद्दे लगाए जा रहे हैं, जिससे 24 घंटे ड्यूटी कर बैरकों में आराम करने वाले कर्मचारी आराम से चैन की नींद ले सकेंगे। इस प्रकार की सुविधा जनपद के सभी थानों में की जा रही है।

बैरकों के उद्घाटन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम दत्त नौटियाल, थाना प्रभारी रवि सैनी, श्रीनगर थाना प्रभारी विनोद गोसाई, कोटद्वार के मणि भूषण श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *