ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंगाल में टूटा 30 सालों की गर्मी का रिकॉर्ड, कोलकाता में तापमान 43 डिग्री के पार

महानगर कोलकाता सहित पूरे राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी ने राजस्थान जैसे देश के गर्म प्रदेश को भी पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से करीब आठ डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। ये पिछले 30 सालों में सबसे अधिक गर्मी पड़ने का रिकॉर्ड है। खास बात ये है कि आज भी कोलकाता में लू चलेगी जो पिछले 15 सालों में सबसे अधिक दिनों तक लू चलने का रिकॉर्ड है। इससे पहले अप्रैल 2009 में शहर में नौ दिनों तक लू चली थी। 15 साल पहले तीन बार लू चली थी।

अलीपुर मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 19 से 21 अप्रैल तक तीन दिनों तक लू चली। इसके बाद 24 और 25 अप्रैल को लगातार दो दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहा। लू का तीसरा ”दौर” 27 से 30 अप्रैल तक लगातार चार दिनों तक चला।

2009 के बाद 2014 में 23 से 27 अप्रैल तक लगातार पांच दिनों तक लू चली थी। कोलकाता में अप्रैल में इससे अधिक समय तक गर्मी कभी नहीं रही। इससे पहले 1994 में अप्रैल में नौ दिनों तक लू चली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *