ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छठ पूजा बीतते ही पश्चिम बंगाल में सर्दी की शुरुआत

पश्चिम बंगाल में छठ पूजा का त्योहार बीतते ही सर्दी की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। अधिकतम तापमान महज 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस पर है जिसकी वजह से रात को सोने से पहले अब चादर की जरूरत पड़ रही है। राज्य के कई हिस्सों में लोग गर्म कपड़े पहने हुए भी नजर आ रहे हैं। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी ठंड शुरू हो गई है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि इस हफ्ते तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे दिसंबर महीने तक सर्दी का सितम शुरू हो जाएगा। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में तो पहले से ही तापमान में गिरावट दर्ज के जा रही है। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से उत्तर बंगाल के अधिकतर क्षेत्रों में पहले से ही यहां ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *