ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दूरसंचार सलाहकार समिति में मुरादाबाद के पांच भाजपाई सदस्य नियुक्त

भारत संचार निगम लिमिटेड ने दूरसंचार सलाहकार समिति की घोषणा की जिसमें मुरादाबाद के पांच भाजपा पदाधिकारियों को शामिल किया गया हैं।

बुधवार को भाजपा मुरादाबाद महानगर के महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा ने बताया कि टेलीफोन सलाहकार समिति (टीएसी) में भाजपा मुरादाबाद महानगर के महानगर मंत्री शमी भटनागर, महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री हेमा खत्री, महिला मोर्चा में महानगर उपाध्यक्ष रंजना शर्मा के अलावा भाजपा मुरादाबाद जिले के जिला मंत्री अभय चौधरी और किसान मोर्चे के जिला महामंत्री अनुज बिश्नोई को सदस्य नियुक्त किया गया है।

दूरसंचार सलाहकार समिति के सभी नवनियुक्त सदस्यों को भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला प्रभारी राजेश यादव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सतपाल सैनी, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, नगर विधायक रितेश गुप्ता सहित सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *