ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खुशहाल जिंदगी के लिए बेटियों की शिक्षा निहायत जरूरी: माधवी

जिले के सभी प्रखंडों के स्कूलों में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना के सौजन्य से किया जा रहा है। बुधवार को जिले के नरहट प्रखंड के मध्य विद्यालय जमुआरा में बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन कर बेटियों को टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया ।नरहट बालविकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका माधवी कुमारी ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि बेटियां पढ़कर ही जीवन में सुरक्षित रह सकती है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता ही जीवन की सबसे बड़ी स्वतंत्रता है, जो पढ़ाई के बिना संभव नहीं है । बिना शिक्षा के बेटियों का जीवन खुशहाल नहीं हो सकता है। उन्होंने बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक दिन तुम पढ़ लिख कर संसार की उत्तम जगह पर पहुंचकर दुनिया में नाम कमा सकती है। इसके लिए कड़ी मेहनत के साथ सजगता जरूरी है । प्रधान सहायक अरविंद कुमार , नीरज कुमार, आर्यन कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ ,दहेज प्रथा सहित सामाजिक कुरीतियों से संबंधित कई नाटकों का मंचन किया ।ताकि जागरूकता पैदा हो सके।

महिला पर्यवेक्षिका माधवी कुमारी तथा पूनम राय ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उन्हें जीवन में बेहतर बनने के लिए प्रेरित भी किया। शिक्षकों को भी बेटियों को बढ़ाने में अपना योगदान सुनिश्चित करने को प्रेरित करते हुए कहा गया कि समाज की बेटियां ही दो कुल को रोशन करती है। एक बेटा अगर पढ़कर तो एक व्यक्ति बेहतर होगा ।लेकिन अगर एक बेटियां पढती है तो एक परिवार को बेहतर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *