ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मेयर की शिकायत पर गठित टीम ने शुरू किया सीवरेज की जांच

नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मेयर पिंकी देवी द्वारा किए जाने के बाद डीएम द्वारा गठित जांच टीम ने शनिवार से निरीक्षण और जांच शुरू कर दी है। नगर आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में गठित जांच टीम के सदस्यों ने मेन रोड में विभिन्न जगह जांच किया है।

मेयर पिंकी देवी ने बताया कि उन्होंने डीएम से मिलकर कहा था कि बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में अमृत मिशन कार्यक्रम के तहत जलापूर्ति से संबंधित कार्य के तहत पाईप बिछाने तथा रिस्टोरेशन का कार्य प्रथम दृष्टया घटिया एवं गुणवत्ताहीन प्रतीत होता है। कई स्थानों पर सड़क के उपर ही पाईप बिछा दिया गया है। रिस्टोरशन की प्रगति भी काफी धीमी है एवं सही तरीके से रिस्टोरशन का कार्य नहीं कराये जाने के कारण कुछ समय बाद ही सड़कें टूटने एवं धंसने लगती है।

जहां-जहां जलापूर्ति से संबंधित कार्य कराया गया है, उनमें कई जगहों पर सड़क टूट अथवा धंस गया है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है। उक्त कार्य बुडको के माध्यम से कराया जा रहा है। नगर विकास आवास विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली सम्पत्ति का पुर्नस्थापन संबंधित कार्यान्वयन एजेंसी द्वारा नगर निकाय की संतुष्टि तक अपने संसाधनों से करना होगा।

इसी के आलोक में गुणवत्ता विहीन रिस्टोरेशन कार्य की जांच के लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता एवं एलएईओ-वन के कनीय अभियंता की टीम बनाई गई है। टीम ने आज से जांच शुरू कर दिया है। सात दिनों के अंदर मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए डीएम को प्रतिवेदन दिया समर्पित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *