ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मासूम से मारपीट का आरोपित शिक्षक निलंबित

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर बाड़मेर जिले के चौहटन के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के लेवल-1 के शिक्षक गणपत पतलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक बाड़मेर कृष्ण सिंह निलंबन का आदेश जारी किया है। निलंबन काल में गणपत पतलिया का मुख्यालय बाड़मेर रहेगा। जहां प्रतिदिन हजारी देना अनिवार्य होगा।

गौरतलब है कि शिक्षक गणपत पतलिया ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, चौहटन मे अध्यनरत एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। छात्र का दोष केवल इतना था कि उसने अपना रोल नंबर गलत लिखा था। इस घटना का ट्वीट एक स्थानीय निवासी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को किया था जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *