ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तवलीन सिंह का प्रसिद्ध विज्जी ट्रॉफी के लिए हुआ चयन

गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के होनहार छात्र क्रिकेटर तवलीन सिंह को प्रतिष्ठित विज्जी ट्रॉफी के लिए के चयन किया गया। तवलीन सिंह की यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल उनकी प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि गुरु नानक खालसा कॉलेज और कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के लिए भी गर्व का क्षण है।

रविवार को गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. हरिंदर सिंह कंग ने तवलीन सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और बताया कि विज्जी ट्रॉफी ए.आई.यू द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित वार्षिक अंतर-जोनल विश्वविद्यालय सीमित ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसका नाम प्रसिद्ध पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बी.सी.सी.आई अध्यक्ष, विजयनगरम के महाराजकुमार के नाम पर रखा गया तथा यह लिस्ट ए टूर्नामेंट के रूप में क्रिकेट क्षेत्र में एक विशिष्ट स्थान रखता है।

डीन डॉ. बोधराज और शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. रणजीत सिंह ने तवलीन सिंह के असाधारण कौशल और खेल कौशल पर प्रकाश डालते हुए उनके चयन पर गर्व व्यक्त किया और बताया कि तवलीन सिंह डॉ अमृता प्रीतम,पूर्व डीन(खेल विभाग,गुरु नानक खालसा कॉलेज) एवं परमिंदर सिंह सिधु,पूर्व डिप्टी डायरेक्टर (खेल) हरियाणा के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत की है।

गुरु नानक खालसा कॉलेज की प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन रणदीप सिंह जौहर ने तवलीन सिंह को बधाई दी और कहा कि विज्जी ट्रॉफी के लिए उनका चयन न केवल हमारे कॉलेज के लिए बल्कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए भी सम्मान की बात है। हमें उनकी उपलब्धि पर बेहद गर्व है और उन्होंने तवलीन सिंह को टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *