ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बकाया एरियर की मांग को लेकर सफाई कर्मियों दिया धरना

नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने समान काम -समान वेतन के एरियर के भुगतान के लिए बुधवार को लगातार नौवें दिन नगर निगम कार्यालय गेट पर प्रदर्शन जारी रखा।

मौके पर मौजूद पत्रकारों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा व सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सौदे ने संयुक्त रूप से बताया कि बहुत से नगर निगम, परिषदों व पालिकाओं ने हरियाणा सरकार के पत्र व सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान काम-समान वेतन के एरियर का भुगतान कर दिया है। इसी को देखते हुए नगर निगम यमुनानगर में भी कर्मचारियों के वेतन तो लागू कर दिया, लेकिन प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि एक महीने बाद कर्मियों के एरियर का भुगतान कर देंगे।

उन्होंने कहा कि आठ महीने बीत जाने के बाद भी अधिकारी एरियर का भुगतान करने के केवल वायदे कर रहे हैं, जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा अगर जल्दी ही एरियर का भुगतान नहीं किया गया तो, मजबूरन संघ को आन्दोलनऔर तेज करना पड़ेगा। जिसमें सभी कर्मचारियों द्वारा काम छोड़ हड़ताल जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि संघ यह नहीं चाहता कि 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व के मौके पर कर्मचारियों द्वारा काम बंद करने पर शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एरियर न मिलने के कारण संघ को मजबूरन ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर किया गया, तो इसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम यमुनानगर प्रशासन की होगी। इस मौके पर सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *